मानगो बाजार सुरक्षा समिति ने मेयर से की बाजार समस्याओं पर चर्चा
जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुधा गुप्ता व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर बाजार की सड़क, बिजली, सफाई व्यवस्था व वार्षिक मासूल में अत्यधिक वृद्धि के मुद्दे उठाए। समिति ने कहा कि जर्जर सड़कों, अव्यवस्थित सफाई व बढ़े शुल्क से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। मेयर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा मासूल वृद्धि की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने की बात कही। बन्ना गुप्ता ने व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में डॉ आर.एस. अग्रवाल, उत्तम गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.