मानगो बस स्टैंड से 16.50 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में छापेमारी कर 33 किलो गांजा बरामद किया। गांजा तीन ट्रॉली बैग में रखा गया था। मामले में बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस को देखकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा की तस्करी करने वाले हैं। इसके बाद रविवार रात पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के पास स्थित शौचालय के समीप बिहार और बनारस जाने की तैयारी कर रहे उमेश कुमार को पकड़ लिया गया।
तलाशी और बरामदगी तलाशी के दौरान उसके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.