मानगो पुल से नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, लोगों ने बचाई जान
जमशेदपुर, जून 9 -- मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल पर रविवार शाम अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से समय रहते उसे रोक लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पुल के किनारे पहुंचकर नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। उसकी गतिविधियों को देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत उसे सुरक्षित पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल मानगो थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई। वहां उसके परिजनों से संपर्क किया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने यह कदम उठाने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को फोन पर जल्द घर आने और खाना तैयार रखने की बात कही थी। जब वह घर पहुंचे तो पत्नी वहां नहीं थी। कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.