जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मानगो पुल पर आज सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पुल पर लगे लंबे जाम के कारण हजारों लोग भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों फंसे रहे। स्थिति इतनी विकट थी कि वाहनों की कतारें मानगो चौक से लेकर साकची और डिमना रोड तक पहुंच गईं। इस दौरान दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जाम में फंसी एंबुलेंस के सायरन गूंजते रहे, लेकिन जगह न होने के कारण उन्हें भी रास्ता मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।परेशान लोगों का कहना है कि मानगो पुल पर जाम की समस्या अब रोज की कहानी बन गई है, लेकिन आज वाहनों के भारी दबाव और सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए, जिससे कई लोगों की महत्वपूर्ण बैठकें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.