जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मानगो पुल पर आज एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह के पीक ऑवर से ही पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस जाम में हजारों लोग फंस गए, जिनमें दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और गंभीर मरीज शामिल थे। भीषण गर्मी और धूल के बीच घंटों फंसे रहने के कारण लोगों का धैर्य जवाब देने लगा।जाम का मुख्य कारण साकची और मानगो के बीच वाहनों के भारी दबाव के साथ-साथ सड़क किनारे हुए अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानगो पुल पर जाम अब नियति बन चुकी है। हालांकि प्रशासन द्वारा यातायात सुगम बनाने के दावे अक्सर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जाम के कारण साकची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.