जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निगम के सभी 34 वार्ड पार्षदों को नोटिस भेज दिया गया है, ताकि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर मतदान कर सकें। चुनाव के माध्यम से मानगो नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिलेगा। माना जा रहा है कि इस पद को लेकर पार्षदों के बीच सक्रियता बढ़ गई है और चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...