जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। मानगो नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन कर संग्रह में सराहनीय उपलब्धि हासिल की। निगम ने मंगलवार को 1 करोड़ 2 लाख रुपये टैक्स संग्रह की घोषणा की है। इसमें होल्डिंग टैक्स से लगभग 1 करोड़ रुपये, जल उपभोगता शुल्क से 1.88 लाख रुपये और ट्रेड लाइसेंस शुल्क से करीब 10 हजार रुपये की वसूली की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया, जबकि जल उपभोक्ता शुल्क में 91 प्रतिशत और ट्रेड लाइसेंस शुल्क में 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों के सहयोग और जन सुविधा केंद्र के माध्यम से लगातार चलाए गए अभियान के कारण यह संभव हो सका। आखिरी दिन 318 लोगों ने टैक्स जमा कराया है। वहीं, वार्षिक प्रॉपर्टी टैक्स का वार्षिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.