रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बुधवार को सदन में बताया कि मानगो नगर निगम अंतर्गत छह योजनाओं को बीते 24 फरवरी को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सभी योजनाओं की कुल लागत राशि 3,62,35,250 रुपए है। उन्होंने स्वीकारा है कि 17 फरवरी 2025 को ही जिला योजना चयन समिति की बैठक में उक्त योजनाओं को विभाग के मुख्य अभियंता तकनीकी कोषांग से स्वीकृति मिली थी। योजना में कुछ देरी जरूर हुई है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मानगो नगर निगम के पास नागरिक सुविधा मद में निधि उपलब्ध है। इस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। सुदिव्य कुमार विधायक सरयू राय के पूछे सवाल का सदन में जवाब दे रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.