जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर। मानगो दंगा मामले में अब एडीजे-वन की अदालत में 22 जून को सुनवाई होगी। मामले से 12 जून को 19 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हुए थे। मालूम हो कि, 20 मई 2017 को बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद मुस्लिम एकता मंच के सदस्य नागाडीह व पोटका की घटना (मॉब लिंचिंग और बच्चा चोरी की अफवाह) के खिलाफ आजादनगर थाना के पास प्रदर्शन के लिए जुटे थे। थाना में सभी के खिलाफ उपद्रव एवं अन्य आरोप के तहत केस दर्ज हुआ था। अदालत से 8 जून को भी मानगो दंगा केस के आठ आरोपी बरी हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...