मानगो जलापूर्ति : 1.41 करोड़ की योजनाओं को मिली स्वीकृति
जमशेदपुर, जून 19 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर सुधा गुप्ता ने कई जलापूर्ति योजनाओं को हरी झंडी दी। इन योजनाओं पर कुल Rs.1,41,41,549 की राशि व्यय होगी। स्वीकृत योजनाओं में बागानशाही बावनगोड़ा चौक रोड-7, बीचा खान रोड से कुली रोड, समता नगर, ठाकुर रोड, शांति नगर रोड-6 से संजय पथ तक पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, पंप स्थापना, एमजीडी डब्ल्यूटीपी की सफाई एवं मरम्मत तथा स्काई टावर से गुलजार बाग तक पाइपलाइन कार्य शामिल हैं।मेयर ने कहा कि वर्षों पुरानी जलापूर्ति समस्याओं का स्थायी समाधान करना लक्ष्य है। कार्य पूर्ण होने पर पानी के दबाव में सुधार होगा और जल संकट दूर होगा। गुणवत्ता एवं समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.