जमशेदपुर, मार्च 1 -- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार 28 फरवरी को मानगो चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाया गया। कार्यक्रम में डालसा की टीम से जुड़े पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, जोबारानी बास्के एवं मनोज महतो ने मजदूरों से संवाद कर उन्हें नशा छोड़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। पीएलवी ने कहा कि नशा करे नाश केवल नारा नहीं, बल्कि सच्चाई है। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति की स...