जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- मानगो चौक के पास एसबीआई के एमटीएम परिसर में गुरुद्वारा बस्ती निवासी ऑटो चालक सुरजीत सिंह से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुरजीत के खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। सुरजीत ने बताया कि वे शनिवार रात एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। मशीन में कार्ड डालते ही अंदर फंस गया। एटीएम परिसर में कस्टमर केयर का नंबर लिखा था, जिस पर फोन करने पर एक व्यक्ति ने फोन उठाया और पास ही इंदू मेंशन के पास बुलाया। सुरजीत जैसे ही इंदू मेंशन के पास पहुंचे, उस व्यक्ति ने फोन बंद कर दिया। इसके बाद सुरजीत जब एमटीएम परिसर पहुंचे तो पाया कि उनका कार्ड नहीं है और खाते से 11 हजार की निकासी कर ली गई है। इधर, थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति एटीएम के पास पहुंचा और खुद को सिक्योरिटी गार्ड बताते हुए एटीएम परिसर को बंद कर दिया, जिसके बाद थोड़ी देर के ...