जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो की ओर से 1 मार्च रविवार को मानगो गुरुद्वारा में होला महल्ला के उपलक्ष्य में सिख बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें 100 मीटर दौड़, स्पून एंड मार्बल रेस, स्किपिंग रेस, सैक रेस, शॉटपुट, पगड़ी एवं दुमाला, चित्रकला, रस्साकशी और दंड बैठक प्रतियोगिता सहित कई अन्य आकर्षक खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 रुपये प्रति प्रतिभागी शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। मानगो गुरुद्वारा साहिब के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि होला महल्ला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सिख कौम की वीरता, अनुशासन और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सदस्य द्वारा होला महल्ला का पोस्टर भी जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.