जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। मानगो नगर निगम के 36 वार्डों के लिए कुल 227 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से केवल बुधवार को ही 182 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। वहीं जुगसलाई नगर परिषद के 22 वार्डों के लिए अब तक 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को जुगसलाई में 76 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मानगो नगर निगम में वार्ड संख्या 1 से 5 तक 45 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। वार्ड संख्या 6 से 10 तक 47, वार्ड 11 से 15 तक 36, वार्ड 16 से 20 तक 32 और वार्ड 21 से 25 तक 26 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह वार्ड संख्या 26 से 30 तक 23 तथा वार्ड 31 से 36 तक सबसे अधिक 50 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिससे इन वार्डों में मुकाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.