मानगो के प्रदीप की हत्या में रवि उरांव उर्फ बाला की जमानत अर्जी रद्द
जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। मानगो उलीडीह में प्रदीप साहू की हत्या करने के आरोपी रवि उरांव उर्फ बाला की जमानत अर्जी सोमवार को जिला न्यायालय से रद्द हो गई। हत्या के मामले में पहले झारखंड हाई कोर्ट से ललित सिंह को जमानत मिली थी। बताया जाता है कि प्रदीप साहू की हत्या में कुंदन उर्फ पोलियो भी रवि उरांव उर्फ बाला के साथ जेल में है। मालूम हो कि, 30 नवंबर 2025 से लापता मानगो शंकोसाई के प्रदीप साहू का शव 5 दिसंबर को श्यामनगर के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे से मिला था। उसके भाई दीपक साहू ने उलीडीह थाने में कुंदन, रवि व अन्य के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नदी में फेंकने का मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.