जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। मानगो स्थित जेपी कॉलोनी में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई। जेपी कॉलोनी से निकलकर यह कलश यात्रा स्वर्णरेखा नदी के स्वर्णरेखा घाट पर पहुंची, जहां से श्रद्धालु कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल तक पदयात्रा करते हुए पहुंचीं। 23 वर्ष से लगातार यह आयोजन हो रहा है, इस वर्ष सैकड़ों महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल हुईं। आयोजन समिति के से जुड़े जेपी ट्रस्ट के सचिव अर्जुन शर्मा ने बताया कि नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.