मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जून 19 -- जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई इलाकों में दिनभर में केवल एक बार और वह भी पाँच से दस मिनट के लिए पानी की आपूर्ति हो रही है। कुछ क्षेत्रों में रात के समय जलापूर्ति होने से महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कम दबाव के कारण अंतिम छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.