जमशेदपुर, मार्च 28 -- मानगो के चेपा पुल के पास स्थित गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदा पानी आने की समस्या से लोग परेशान हैं। कॉलोनी के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि कई दिनों से नल से गंदा और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिससे लोगों के बीच बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर मानगो नगर निगम कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अबतक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गंदे पानी की सप्लाई से क्षेत्र के लोग पानी का उपयोग करने से डर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास शुक्रवार को गुलजार बाग कॉलोनी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान होना चाहिए। इस दौरान उज्ज्वल दास ने नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर समस्या दूर करने की मांग की। मौके पर...