जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर, संवाददाता। मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह में मारपीट और छिनतई के आरोपी मो. वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। जवाहरनगर के शेख फिरोज ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल किया गया और उनका मोबाइल व नगद राशि छीन ली गई। मामले में नामजद आरोपियों में मो. जैद, मो. तौफिक उर्फ चिकना बच्चा, सरफराज अली उर्फ दिलजले और मो. वसीम शामिल थे। वसीम फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.