मानगो उलीडीह में विकास की हत्या केस में राजू को नहीं मिली जमानत
जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में 30 में की रात विकास सिंह की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के आरोपी राजू कुंभकार की जमानत अर्जी मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से रद्द हो गई। पुलिस ने 1 जून को राजू कुंभकार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विकास सिंह की हत्या के मामले में अभी राजवीर बोइपाई और साधु कुंटिया भी राजू कुंभकार के साथ जेल में बंद है। बताया जाता है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद विकास सिंह के शव को घर से दूर क्लब रोड में फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.