मानगो अंचल ने परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल की
जमशेदपुर, जून 11 -- मानगो अंचल ने परमेश्वर कॉलोनी केला बगान मानगो में अज्ञात लोगों के द्वारा अनाबाद झारखंड सरकार की भूमि पर मिट्टी भरे जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां सरकारी जमीन होने का पीला बोर्ड लगा दिया है। इस कार्य में मानगो थाना की भी मदद ली गई। यह जमीन पुराने वार्ड नंबर 9 में पड़ती है जिसका खाता नंबर 908, प्लॉट नंबर 357 और रकवा 47 डिसमिल है। इस जमीन पर एक सरकारी तालाब भी है। मांगो के सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि एक स्थानीय व्यक्ति जमीन पर मिट्टी भरकर उस पर कब्जा करने वाला है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर की राजेश्वर पंडित राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.