जमशेदपुर, मार्च 21 -- मानगो नगर निगम की पहली मेयर सुधा गुप्ता और डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाईं। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि विकास के रास्ते में संसाधनों या भवन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रोटोकॉल से ज्यादा जनहित को प्राथमिकता देंगी। इसके लिए चाहे कारपेट बिछाकर ही क्यों न बैठना पड़े। पदभार संभालने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे कार्यालय में बैठने की व्यवस्था नहीं होने और उनके नाम का बोर्ड तक नहीं लगाए जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि चुनाव के दौरान उनका चुनाव चिह्न कारपेट था, इसलिए वे कहीं भी कारपेट पर बैठकर काम कर सकती हैं।सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.