मानक से ज्यादा लटके तार से बढ़ी परेशानी
पलामू, मई 30 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। प्रखंड केपचमो और हरतुआ गांव में मानक ऊंचाई से ज्यादा नीचे लटके तार ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गई। गांवों में कई बिजली पोल काफी अधिक झुक गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर 440 वोल्ट तथा 11 हजार वोल्ट प्रवाहित करने वाले बिजली तार जमीन से महज 6 से 7 फीट की ऊंचाई तक झुक गए हैं। बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरने के बाद पोल गिरने और करंट फैलने की आशंका और बढ़ जाएगी। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दीपक गिरी ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार लेस्लीगंज पावर सबस्टेशन, सहायक व कनीय अभियंता को सूचना दी गई है परंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। पाटन-मुरमुसी मुख्य सड़क स्थित पचमो गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी काफी झुक गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.