सहारनपुर, अगस्त 6 -- कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने गुरुवार को अंबेडकर चौराहे से जेल चुंगी, राकेश केमिकल, गागलहेड़ी होते हुए बड़कला (उत्तराखंड बॉर्डर) तक कांवड़ मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मानक से अधिक ऊंचाई वाले डीजे वाहनों की जांच कर उन्हें तत्काल निर्धारित मानक के अनुरूप कराया गया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसे किसी भी डीजे वाहन को जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं से सड़क पर विश्राम न करने और सुरक्षित शिविरों का उपयोग करने की अपील भी की गई। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखन...