हापुड़, अगस्त 7 -- श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए पुलिस टीम दिन रात लगी हुई है। गुरुवार की रात को थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने अभियान चलाकर वाहनों पर मानक से अधिक ऊंचाई वाली तीव्र ध्वनि यंत्र वाली कांवड़ों को नियमानुसार छोटा और नीचा कराया, ताकि कोई हादसा न हो। गुरुवार को पुलिस टीम पुलिस टीम कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमण और ड्यूटी के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी कर रही थी। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि निर्धारित मानकों का पालन कराने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका को भी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मानक से ऊंचे डीजे वाहनों पर सख्ती, प्रवेश प्रतिबंधित पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि पावन ...