मानक से अधिक वाहनों में बैठाई जा रही हैं सवारियां
पीलीभीत, मई 18 -- लखीमपुर में हुए भयानक हादसे के बाद भी यात्रियों में अपनी जान को लेकर तनिक परवाह या फिक्र नहीं दिखी। टेंपो में मानक से अधिक सवारियां भर कर दौड़ रहे टेंपो और अन्य वाहन फर्राटा भरते देखे गए। सर्वाधिक वाहनों की रफ्तार तो बरखेड़ा रूट पर देखी गई। सोमवार को लखीमपुर में एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत के बाद जब पड़ताल की गई तो हर रूट पर वाहनों की कतारें रहीं। इनमें मानक से इतर सवारियां भर कर चालक मुनाफे की दौड़ में फर्राटा भरते रहे। शहर में आसाम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे, नौगवां फ्लाईओवर के नीचे और माधोटांडा रोड पर क्रासिंग के आगे भी टेंपो और मैजिक वाहनों में जमकर कर सवारियों को ठूंस ठूंस कर बिठाया जाता रहा। यात्रियों को अनजाने हादसे की जानकारी होने के बाद भी इनमें सवारी करते देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.