मानक से अधिक खाद देने पर तीन दुकानें निलंबित
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। खाद के लाइसेंसी विक्रेता नियम व शासनादेश के विरूद्ध यूरिया व डीएपी खाद का वितरण कर रहे हैं। इसका खुलासा विभागीय पोर्टल पर खाद बिक्री की जांच पर हुआ। संदिग्ध दुकानदारों के यहां पर जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी की। जांच के दौरान तीन दुकानों पर भारी अनियमितता मिलने के चलते निलंबित कर दिया गया तो तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने वर्मा फर्टीलाइजर विक्रमजोत का निरीक्षण करने की सूचना लाइसेंसी को दी। उनकी दुकान से नियम विरूद्ध खाद के वितरण की सूचना विभागीय पोर्टल पर दिख रही थी। सूचना देकर जब जांच करने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची तो वे अपनी दुकान बंद कर मौके से भाग गए। इसके चलते जिला कृषि अधिकारी ने दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.