मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ,संवाददाता। एआरटीओ सुहैल अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (यूपी आईएसवीएमपी) निर्मित किया गया है। सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के बाद उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके तहत एआरटीओ की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों लगे होने की जांच भी की गई। सभी स्कूली वाहनों संचालकों को बताया गया कि वाहन में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.