औरैया, फरवरी 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के रामपुर खास गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। बाद में लोक निर्माण विभाग के जेई व ठेकेदार के समझाने तथा अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य दोबारा शुरू कराया गया। एरवा कटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लंबे समय से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पूर्व में सांसद निधि से मार्ग के एक हिस्से पर सीसी निर्माण कराया गया था, लेकिन गांव का करीब 100 मीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। इस भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति देकर ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य आवंटित किया। बुधवार सुबह जब निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.