कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा नेशनल हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बावजूद इसके क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की जान जोखिम में डालकर लाया और ले जाया जा रहा है। सिराथू तहसील क्षेत्र के दर्जनों स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ जारी है। ओमनी वैन, ई-रिक्शा और ऑटो जैसे छोटे वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर स्कूल ले जाया जा रहा है। ज्यादातर वाहनों पर सावधान स्कूली बच्चे का अनिवार्य स्टीकर तक नहीं लगा है न ही स्कूली पेंट है। न क्षमता के अनुसार बच्चों की संख्या का पालन हो रहा है, न ही अग्निशामक यंत्र जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। नन्हे-मुन्ने बच्चों को बैठाकर यह वाहन तेज रफ्तार में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इरससे किसी भी समय बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.