महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान मनोनीत सभासद काशी नाथ सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।मनोनीत सभासद काशी नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- गोविंदीपुर रजवाहा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप उनका कहना था कि यदि समय रहते इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई तो कुछ ही समय मे...