इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- महेवा। विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत वीरपुर सलेमपुर में मानक विहीन एवं गुणवत्ता विहीन कार्य का औचक निरीक्षण कर कार्य को तत्काल रुकवाया तथा प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर कार्य से संबंधित अभिलेख भी तलब किया। ग्राम वीरपुर में जितेंद्र अवस्थी के घर से अशोक मिश्रा के घर तक ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामवासी नंदू चक ने कार्य को गुणवत्ता विहीन एवं मानक विहीन कार्य की शिकायत एडीओ पंचायत महेवा इंद्रपाल सिंह भदौरिया से तथा अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंचे व कार्य को तत्काल रुकवाया। उन्होंने सचिव को नोटिस जारी कर संबंधित कार्य से संबंधित कागजात भी तलब किए है। एडीओ ने कहा कि किसी भी गांव में कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा सभी लोग...