मैनपुरी, मार्च 28 -- भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे तक हो रहे 624.01 लाख रुपये की लागत वाले फोर-लेन चौड़ीकरण कार्य का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग कार्य में भारी अनियमितता मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर देखा। जांच में पाया गया कि इंटरलॉकिंग के नीचे निर्धारित मानक के अनुसार बालू और गिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया था, जिसके कारण सड़क अभी से धंसने लगी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को आदेश दिया कि संबंधित ठेकेदार से इस कार्य को तुरंत ठीक कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होती, तब तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाए। इस परियोजना के लिए अब तक तीन करोड़ रुपये अवमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.