बाराबंकी, जनवरी 30 -- बाराबंकी। श्रीराम वाटिका कॉलोनी में आरसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूरा नहीं किये जाने पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा धमकी दी जा रही है। कॉलोनी को लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की है। श्रीराम वाटिका कॉलोनी में बन रही आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिया है। स्थानीय निवासियों राम किशोर, सुरेंद्र सिंह, राम सरन वर्मा, अमित गौतम, आशीष, रामगोपाल रावत व प्रमोद वर्मा आदि का आरोप है कि कॉलोनी में सीसी रोड का कार्य दीवाली से पहले शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार द्वारा बार-बार काम रोकने और शुरू करने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है। इन लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.