प्रयागराज, जून 26 -- लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद जिले में मानक पूरे न करने वाले संस्थानों पर लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को 86 संस्थानों के पंजीकरण निरस्त करने के बाद शुक्रवार को 12 विवाह घर, होटल, लॉज को बंद करा दिया गया। अग्निशमन विभाग की ओर से रिपोर्ट दी गई थी कि उनके यहां मानक पूरे नहीं हो रहे हैं, जिसके बाद एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने राजेंद्र तिवारी के चांदपुर सलोरी में संचालित शिवीराम इन, रविशंकर के मीरापट्टी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित त्रिवेणी गैंड होटल एवं बैंक्वेट, सुनील चंद्र के महात्मा गांधी मार्ग स्थित शहंशाह होटल, मो. फरहान उल्ला के नूरुल्लाह रोड स्थित सदाबहार लाइंस, भावना शुक्ला व कमला त्रिपाठी के राय बहादुर रामचरन रोड स्थित राधा कृष्ण मंडपम विवाह घर, प्रेम कुमार के धनुहा अरै...