मानक पूरे, फिर भी नगर पंचायत बनने की आस अधूरी
गौरीगंज, जून 24 -- शुकुल बाजार। संवाददाता नगर पंचायत गठन के अधिकांश मानकों को पूरा करने वाला शुकुलबाजार कस्बा आज भी नगर पंचायत का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहा है। जबकि विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री की सभा तक शुकुल बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग गूंजती रही। चार वर्ष पूर्व शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी मामला फाइलों में अटका हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों में निराशा बढ़ रही है।
शुकुलबाजार का व्यापारिक केंद्र शुकुलबाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र है। यहां थाना, बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, डाकघर, परिवहन सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग अपनी जरूरतों के लिए इसी कस्बे पर निर्भर रहते हैं। आबादी और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर कस्बा नगर पंचायत गठन के मानकों पर खरा उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.