घाटशिला, मार्च 13 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड के कोकपाड़ा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र वन के लिए सेविका चयन हेतु एक आम सभा का आयोजन गुरुवार को कोकपाड़ा वन के आंगनबाड़ी केंद्र सह प्री नर्सरी स्कूल कोकपाडा के भवन में आयोजित किया गया। सेविका पद के लिए गांव एवं पोषक क्षेत्र के नाम पर आवेदन स्वीकार किया गया। सेविका पद के लिए कुल 6 आवेदन आए। आवेदन में चार आवेदिका निर्धारित मानक उम्र सीमा 35 वर्ष से अधिक की पाई गई, और एक आवेदिका पोषक क्षेत्र की बेटी होने के कारण चयनित नहीं की जा सकी। एक आवेदिका स्थानीय निवासी न होने के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हो गई। चयन मापदंड पूर्ण न होने के कारण चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। चयन के लिए सीमा रानी मंडल, सीमती मदीना, विष्णु प्रिया मदीना, हिमा रानी अधिकारी, रूबी पॉल एवं संगीता कारजी ने आवेदन किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.