महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंजीकरकण कराकर मानक नहीं पूरा कर रहे निजी हास्पिटलों को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन सख्त हो गया है। हास्पिटलों की जांच के लिए टीम का गठन किया है। जांच में मौके पर मानक के अनुसार नहीं मिलने पर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई होगी।जिले में 115 निजी हॉस्पिटल पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश हॉस्पिटल सिर्फ कागज में मानक पूरा कर रहे हैं। नामित डॉक्टर हॉस्पिटल में सेवा नहीं दे रहे हैं। इनकी जगह झोला छाप डॉक्टर ओपीडी कर रहे हैं। इतना ही नही प्रशिक्षित पैरामेडिकल कर्मचारी की जगह अप्रशिक्षित कर्मी मरीजों की देखभाल करने के साथ ही उन्हें इंजेक्शन दे रहे हैं। इसकी शिकायत स्वास्थ्य प्रशासन को हुई है। स्वास्थ्य प्रशासन ने पंजीकृत हॉस्पिटलों की मानक की जांच करने के लिए जिला स्तरीय टीम का...