बलरामपुर, फरवरी 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे वाटर प्लांटों की खबर हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन ने लिया है। विभिन्न पानी प्लांटों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। यही कारण है कि पिछले तीन दिनों से नगर में यह पानी संचालक अपनी आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। इसका असर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों पर भी पड़ा है। जिले में मिनरल वाटर के नाम पर जहर परोसने सम्बन्धी खबर आपके अपने हिंदुस्तान ने छह फरवरी को प्रकाशित किया था, जिसके बाद स्थानीय जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। यहां यह बताना जरूरी है कि जगह-जगह मिनरल वाटर प्लांट के नाम पर जो लोग पानी की सप्लाई कर रहे हैं वह लोगों को जहर परोस रहे हैं। बगैर लैब टेस्ट कराए सैकड़ो वाटर प्लांट नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.