बाराबंकी, अप्रैल 17 -- जैदपुर। कस्बे में संचालित कई खाने-पीने के होटल व ढाबे नियमों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन होटलों में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कस्बे के बाजार व कई अन्य जगहों पर स्थित खाने के होटल मानको को नजर अंदाज कर चलाए जा रहे हैं। कई होटल में साफ-सफाई की कमी व मक्खियों की भरमार से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कई होटल संचालक ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलते हैं। होटल के लाइसेंस और निरीक्षण की प्रक्रिया भी केवल कागजों तक सीमित रह गई है। यह भी पढ़ें- मानको की अनदेखी पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस कई होटल बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी ने बताया कि अभियान चलाकर सभी होटलों के लाइसेंस की जांच की जाएगी। जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.