मऊ, जून 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के गालीबपुर गांव में शनिवार को क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग द्वारा पिच निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने सड़क पर बिछाई जा रही पिच की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया। मामले की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मानक विहीन कार्य देख निर्माण कार्य रुकवा दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें विधायक के सामने रखीं। इसके बाद विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप नहीं किया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह बं...