मऊ, जुलाई 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की निधि से मधुबन क्षेत्र के जजौली और परसूरामपुर गांव को जोड़ने के लिए चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बता दे कि जजौली और परसूरामपुर दो गांवों के बीच वर्षों से रास्ता बदहाल था। बरसात में कीचड़ और आवागमन की दिक्कत को देखते हुए मंत्री एके शर्मा की निधि से यहां इंटरलॉकिंग सड़क स्वीकृत की गई है। कार्य की लागत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि काम शुरू होने के साथ ही सामग्री और निर्माण प्रक्रिया म...