मानक के विपरीत नहर खुदाई का किसानों ने लगाया आरोप
सोनभद्र, जून 5 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर सिंचाई परियोजना के तहत कोन क्षेत्र में चल रहे नहर निर्माण कार्य में अनियमितता और मानक के विपरीत खुदाई किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर जांच की मांग की। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्तमान में की जा रही नहर की खुदाई से क्षेत्र के किसानों को अपेक्षित सिंचाई सुविधा मिलने की संभावना कम हो जाएगी। किसानों का कहना है कि कोन क्षेत्र में सिंचाई के पर्याप्त साधनों का अभाव है और कनहर सिंचाई परियोजना यहां के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- उत्तर कोयल मुख्य नहर का रिमॉडलिंग बना किसानों की चिंता,. पेज 4 बॉटम ऐसे में नहर निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होना बेहद आवश्यक है। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.