बगहा, मई 9 -- श्रीकांत तिवारी बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय एसओपी के अनुरूप सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सकें।
बाढ़ की तैयारी के कार्य समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को कहा कि कटावरोधी कार्य एवं बांध मरम्मति का कार्य पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुरूप होना चाहिए। सभी कार्यपालक अभियंता नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की मॉनिटरिंग करें। ताकि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में अंचलाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.