मानक के अनुरूप स्कूली बसों से ही अभिभावक बच्चों को भेजें स्कूल: एआरटीओ
अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मानक के अनुरूप स्कूली बसों से ही अभिभावक अपने नौनिहालों को स्कूल भेजें जिससे दुर्घटना की सम्भावना न के बराबर रहे। स्कूली वाहनों में सुरक्षा के उपकरण के साथ बैध कागजात नितान्त आवश्यक होने चाहिए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महकमें की ओर से एक अप्रैल से डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, पंजीकरण तथा चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच होगी। ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.