बिजनौर, जनवरी 31 -- चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अपर निदेशक डॉ. आशु अग्रवाल की टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। डॉक्टर व कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। डॉक्टर्स चेंबर में भीड़ लगी देख उन्होंने डॉक्टर कक्ष की तरफ रुख किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बीमारियों एव संबंधित मरीजों, उनके उपचार के लिए जानकारी ली। इसके बाद वह महिला वार्ड और लेबर रूम पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रसूताओं एव उनके तीमारदारों से सेवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने प्रसूताओं से दिए जाने वाले भोज्य पदार्थों के बारे में पूछा। उन्होंने मैन्यू के अनुसार और मानक के अनुरूप प्रसूताओं को नाश्ता व भोजन दिए जाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कोल्ड च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.