लखनऊ, अप्रैल 30 -- गोमती नगर के विभूति खण्ड में निर्माणाधीन भवन में हुए हादसे के बाद की गई जांच में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने हादसे के बाद गुरुवार को मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें किसी भी प्रकार का मानचित्र से विचलन नहीं मिला। एक-एक कालम की खुद जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने इंजीनियरों के साथ माप जोख कराई। व्यावसायिक भूखण्ड संख्या-टीसी-13-वी-17-बी पर आरोग्यम मेडिकेयर की ओर से अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मानचित्र 15 दिसंबर 2025 को स्वीकृत किया गया था और यह 14 दिसंबर 2030 तक वैध है। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि भवन में बेसमेंट से लेकर तृतीय तल तक निर्माण की स्वीकृति है और वर्तमान में बेसमेंट के पिलरों की कास्टिंग का कार्य किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- निर्म...