चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। खंड शिक्षाधिकारी मानिकपुर ने मानक अनुरुप स्कूलों का संचालन न पाए जाने व अन्य कमियों पर तीन संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। बताया कि मौजूदा समय पर अभियान चलाकर स्कूलों की जांच चल रही है। जिसमें केएन पब्लिक स्कूल बोड़ीपोखरी में मानक के अनुरुप संचालन नहीं मिला। इसी तरह राजाराम पब्लिक स्कूल बरहट व डा भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल कौबरा में छात्रों के दस्तावेजों में कुछ हेराफेरी जैसा किए जाने की शिकायत मिली। इन सभी स्कूलों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.