गंगापार, मार्च 6 -- बारा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कराई जा रही सड़कों का हाल बेहाल है।सड़के एक ओर से बनती जा रही है और दूसरी ओर से उखड़ती जा रही है। इसके कारण स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। रीवा रोड से मझियारी कलां को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत एक पखवाड़े पहले कराया गया था। सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। उस पर जगह जगह पुनः गड्ढे बन गए हैं। बताया गया कि सड़क के मरम्मत में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की गई है।इसी तरह घूरपुर से प्रतापपुर मार्ग लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 27 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार और संबंधित विभाग की मिलीभगत से मानकों को ताक पर रख दिया गया है।प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में साढ़े पांच किलोमीटर की सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड का निर्माण किया गया था। इसमें सेंधवार, सुजौना, चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.