अमरोहा, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में संचालित पटाखा फैक्ट्री का संचालन मानक अनुरूप नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। मामले में जांच कर फैक्ट्री का संचालन बंद करवाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजते हुए बताया कि कांकाठेर में पटाखा फैक्ट्री संचालित है। आरोप है कि फैक्ट्री मानक के अनुरूप संचालित नहीं की ज रही है। सेंचुरी एरिया में फैक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री में ग्रीन आतिशबाजी नहीं बनाई जा रही है। इसकी शिकायत दमकल विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों से भी की गई लेकिन अभी तक भी फैक्ट्री को बंद नहीं कराया गया है। फैक्ट्री से बड़ा हादसा होने की संभावना जताई। शिकायतकर्ता ने शिकायत मुख्यमंत्री स्तर पर की है। वहीं सीएफओ अनिल कुमार सिंह ने मामले के संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हि...